23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटनी
महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देखें वीडियो
Play video

महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देखें वीडियो

Mahashivratri: महाशिवरात्रि के पावन पर्व की धूम शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक छाई रही। एक दिन पूर्व से ही लोग तैयारियों में जुटे रहे तो वहीं मंदिरों में भी विशेष साज सज्जा की गई।
Google source verification

कटनी

image

Akash Dewani

Feb 26, 2025

Mahashivratri: महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा व भक्ति से मनाया गया। शिव मंदिरों में भव्य साज-सज्जा के साथ भगवान शिव का विशेष श्रृंगार व रुद्राभिषेक हुआ। कटनी जिले के मधई मंदिर, रूपनाथ धाम, जिलहरी धाम सहित अन्य शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। घरों में भी पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन हुए। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने उपवास रखकर शिव आराधना की। शिव बारात भी धूमधाम से निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरा जिला शिवमय नजर आया।