Kawardha News: बीती रात ग्राम सिंघनपुरी के पास बिलासपुर मार्ग की ओर एक चलती ट्रक में आग लग गई। ड्राइवर और हेल्पर ने ट्रक से खूदकर अपनी जान बचाई। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक ट्रक पूरी तरह से जल गया।
शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात करीब 2.30 बजे कवर्धा शहर से करीब 6 किमी दूर रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे पर सरसों तेल प्लास्टिक पैकेट से भरी हुई 16 चक्का ट्रक में आग लग गई। यह ट्रक राजस्थान से जबलपुर होते हुए रायपुर जा रही थी। ग्राम सिंघनपुरी के पहले ही ट्रक के नीचले हिस्से में चिंगारी से आग लग गई। ट्रक के पीछे जो वाहन चल रहे थे उसके चालक ने इसकी जानकारी ट्रक चालक को दी।
ड्राइवर ने तुरंत ही ट्रक को रोका और हेल्पर के साथ कूदकर भागे। देखते ही देखते ट्रक में आग फैल गई। चूंकि इसमें खाद्य तेल था तो आग और तेजी से फैलते चला गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। कुछ ही देर में ट्रक आग का गोला बन चुका था। धहकते ट्रक की चपेट में अन्य वाहन भी न आ जाए इसलिए डायल 112 वाहन की टीम सड़क के दोनों ओर वाहनों को रुकवाया गया। इसके चलते वाहनों की कतार लग गई।
बड़ी मशक्कत की
सड़क के दोनों ओर पेड़ और गन्ने के खेत में भी आग फैल जाने का खतरा बना रहा। कुछ पेड़ तक आग पहुंच चुका था। वहीं ट्रक के ऊपर 11केवी हाई वोल्टेज का तार भी गुजरा है। ऐसे में यहां आग पर काबू पाने में काफी दिक्कत हुई। आग बुझाने का का कार्य लगातार चार घंटे तक चलते रहा। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड के चालक सुरेन्द्र धुर्वे, घनश्याम शर्मा, फाययरमैन राजेश, बद्रीसिंग, सैनिक गजेन्द्र धुर्वे, नन्दकुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।