1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
राष्ट्रीय शिक्षा नीति : पीएमश्री नीलकंठेश्वर कॉलेज खंडवा में अब पढ़ाई के साथ सेहत पर भी ध्यान, नए भवन में शिफ्ट होगा महाविद्यालय का खेल विभाग
Play video

राष्ट्रीय शिक्षा नीति : पीएमश्री नीलकंठेश्वर कॉलेज खंडवा में अब पढ़ाई के साथ सेहत पर भी ध्यान, नए भवन में शिफ्ट होगा महाविद्यालय का खेल विभाग

पीएमश्री शासकीय एसएन कॉलेज में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेल और स्वास्थ्य संबंधी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। भंडारिया रोड स्थित महाविद्यालय के खेल मैदान में करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक मल्टीपरपज जिम एवं इंडोर-आउटडोर स्टेडियम का निर्माण चल रहा है। वर्तमान में भवन की छत डालने का कार्य शुरू हो चुका है।

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Jun 01, 2026

करीब 1500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित हो रहा यह स्टेडियम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के उद्देश्यों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है, ताकि वे शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल एवं फिटनेस के क्षेत्र में भी आगे बढ़ सकें। पीएमश्री नीलकंठेश्वर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। इसके निर्माण के बाद जिले में खेल गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। यहां प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी मानकों के अनुरूप किया जा सकेगा।