26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा
श्रुत पंचमी के अवसर पर मंदिर में हुई श्रुत स्कंध मंडल विधान की पूजा
Play video

श्रुत पंचमी के अवसर पर मंदिर में हुई श्रुत स्कंध मंडल विधान की पूजा

-शहर के दिगंबर जैन मंदिरों में हुआ विशेष पूजा अर्चना का आयोजन
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Jun 01, 2025

श्री पाŸवनाथ दिगंबर जैन मंदिर सराफा में श्रुत पंचमी पर श्रुत स्कंध मंडल विधान का पूजन पंडित निखलेश जैन के निर्देशन में किया गया। जिसमे इंद्र इंद्राणी बनने का सौभाग्य चित्रा सुधीर जैन, जिनवाणी विराजमान करने का सौभाग्य राजेन्द्र जैन सन्मति नगर, कलश विराजमान करने का सौभाग्य सुजाता जैन टेमी, रानी नितिन जैन अत्तर, छाया सत्येन्द्र जैन, रोशनी सन्मति जैन बुरहानपुर, पिंकी प्रशांत जैन को प्राप्त हुआ।

मंडलजी पुजन सामग्री के लिए गुप्त दान के रूप में राशि प्राप्त हुई। मंडलजी की पूर्णता के बाद प्रभावना वितरण श्री पोरवाड़ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टियो द्वारा की गई। पोरवाड़ समाज के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस अवसर पर समाज अध्यक्ष वीरेंद्र भटयांण, नितिन जैन, पंकज जैन, निखलेश जैन, देवेंद्र सराफ, प्रशांत जैन, राहुल जैन, दिनेश कुमार जैन रायसाहब, कमलचंद जैन, प्रेमांशु जैन, सुनील जैन, कांतिलाल जैन, अतुल जैन सहित समाजजन उपस्थित थे।