28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा
पं. दीनदयाल ने जन कार्यकर्ताओं का निर्माण कया, उन्होंने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया
Play video

पं. दीनदयाल ने जन कार्यकर्ताओं का निर्माण कया, उन्होंने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया

हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेश... पं. दीनदयाल उपाध्याय को किया याद, हुआ संगोष्ठी का आयोजन
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Sep 26, 2025

भापजा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेश को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा जिला कार्यलय में वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मे भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एवं वक्ता गजेंद्र पटेल सांसद खरगोन उपस्थित हुए। सांसद पटेल एवं वरिष्ठ जनों ने सिविल लाइन तिराहे पर पहुंचकर पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर सांसद पटेल ने कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय ने जिन कार्यकर्ताओं का निर्माण किया उनका राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसका प्रमुख उदाहरण प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी है, जिन्होंने देश को विश्व मे अलग पहचान दिलाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, विधायक कंचन तनवे, छाया मोरे, नारायण पटेल, महापौर अमृता अमर यादव, जिपं अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेड़े, मीसाबंदी सुरेंद अग्रवाल, जिला महामंत्री सूरजपालसिंह सोलंकी, धर्मेंद्र बजाज, पूर्व जिला महामंत्री अरुण सिंह मुन्ना, राजेश तिवारी, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश महामंत्री संतोष राठौर, वरिष्ठ नेता हरीश कोटवाले, महिला नेत्री ममता बोरसे, उपाध्यक्ष नंदन करोड़ी, गणेश गुरबाणी, मीडिया प्रभारी मंगलेशसिंह तोमर, तिलोक पटेल, कार्यालय मंत्री आशीष राजपूत सहित मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।