
मंगलवार को जनसुनवाई में रामेश्वर वार्ड रहवासियों ने कलेक्टर ऋषव गुप्ता को बताया कि बारिश आने वाली है, उक्त नाले का पानी रामेश्वर कुंड होकर जाता है। यहां एक वार्ड के लोगों द्वारा लगातार गंदगी और अपशिष्ट पदार्थ डाले जा रहे है, जिससे बारिश में नाला चोक हो जाएगा। लोगों द्वारा नाले पर अतिक्रमण कर बाधित करते हुए रास्ता भी बना लिया गया है। जिसके कारण नाले का बहाव भी प्रभावित होगा। बारिश के समय स्थिति ओर भी गंभीर हो सकती है। उल्लेखनीय है कि उक्त नाले के अतिक्रमण को हटाने कुछ दिन पूर्व निगम अमला भी पहुंचा था। उस दौरान वार्ड 36 के पार्षद मो. शब्बीर कादरी और क्षेत्र की महिलाओं द्वारा विरोध दर्ज कराया गया। जिसके बाद अमला बिना अतिक्रमण तोड़े लौट गया था।