23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा
वन एवं वन्य प्राणियों की रक्षा की स्कूली बच्चों ने ली शपथ
Play video

वन एवं वन्य प्राणियों की रक्षा की स्कूली बच्चों ने ली शपथ

वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को वन परिक्षेत्र गुड़ी में जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्कूली बच्चों को वन एवं वन्य प्राणियों की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई।
Google source verification

जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन भिलाईखेड़ा सर्किल में हुआ। गुड़ी वन परिक्षेत्र अधिकारी नरेंद्र पटेल ने बताया कि भिलाईखेड़ा, बोरखेड़ा और ढाकना की सरकारी स्कूलों के बच्चों के बीच वन अमला पहुंचा था। यहां बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें बच्चों ने पहाड़ और पेड़ों के साथ ही वन जीवों के आकर्षक चित्र बनाए।

बच्चों को वन्यजीव संरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। बता दें की यह क्षेत्र अतिक्रमण कारियों से भरा हुआ था। अतिक्रमण हटाए जाने के बाद अब यहां फिर से हरियाली आ गई है। इसे बनाए रखने के लिए भी बच्चों को शपथ दिलाई गई।