26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा
सिंदूर शौर्य तिरंगा यात्रा… सेनाओं के सम्मान में महिलाएं हाथों में तिरंगा थाम निकलीं सडक़ों पर
Play video

सिंदूर शौर्य तिरंगा यात्रा… सेनाओं के सम्मान में महिलाएं हाथों में तिरंगा थाम निकलीं सडक़ों पर

-खंडवा वीरांगना मंच का आयोजन, देशभक्ति के नारे लगाते हुए हुईं शामिल
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

May 20, 2025

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के सम्मान में खंडवा वीरांगना मंच के तत्वावधान में सिंदूर शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय सशस्त्र सेनाओं के सम्मान में मातृशक्तियों का अभिनव आयोजन तिरंगा यात्रा सोमवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्याणगंज विद्यालय से प्रारंभ हुई। हाथों में तिरंगा लिए महिलाएं देशभक्ति के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा का समापन केवलराम चौराहा पर हुआ।

तिरंगा यात्रा से पूर्व सरस्वती शिशु मंदिर में वक्ताओं के उद्बोधन हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सरिता जलोटिया ने की। मुख्य वक्ता के रूप में अर्चना मोरे रहीं, जिन्होंने जीजा माता, शिवाजी व देवी अहिल्या बाई के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। इसके बाद यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा टाउन हॉल, नगर निगम, घंटाघर, मुंबई बाजार होकर केवल राम पेट्रोल पंप चौराहे पर समाप्त हुई। इस तिरंगा यात्रा में सभी मातृशक्तियो ने हाथों में तिरंगा झण्डा लेकर भारतमाता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाये। हमारी सेना ने जो काम किया है, उसकी सफलता पर खंडवा की मातृशक्तियां तिरंगा हाथ में लेकर सेनाओं के सम्मान में उतरीं है।

वीरांगना रूप में छात्राएं भी शामिल
तिरंगा यात्रा में मातृशक्ति, पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों भी शामिल हुए। खुली जीप में वीरांगनाओं के रूप में छात्राएं भी सवार रही। इस अवसर पर सैन्य परिजनों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर संवर्धनि जिला प्रमुख योगिता माहेश्वरी, प्रेरणा जैन, सरिता महोदय, अनुराधा गौड़, जिला सहसंयोजक मोनिका पालीवाल, शोभा तोमर, चारुलता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, ममता बोरसे, भावना बिल्लोरे, पुष्पा रायकवार सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।