26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा
रेलवे स्टेशन के पास से चोरी की बाइक जब्त, आरोपी जितेंद्र गिरफ्तार
Play video

रेलवे स्टेशन के पास से चोरी की बाइक जब्त, आरोपी जितेंद्र गिरफ्तार

शहर में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने हाल ही में एक बाइक चोरी की थी, जिसे उसने हरदा रेलवे स्टेशन के पास छिपा कर रखा था।
Google source verification

ग्राम पिपलानी में रहने वाले राजा पिता बाबू मानकर ने 13 मार्च को किल्लौद थाने में अपनी बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। उसका कहना था कि उसकी बाइक क्रमांक एमपी 12-जेडइ-8631कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया। केस दर्ज कर पुलिस बाइक को तलाश रही थी। करीब दो माह बाद पुलिस ने आरोपी जितेंद्र पिता प्रकाशचंद्र निवासी पिपलानी को गिरफ्तार किया है। राजा की बाइक उसी के गांव में रहने वाले जितेंद्र ने चुरा ली थी।

किल्लौद थाना प्रभारी विजय वर्मा ने बताया कि आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उसने बताया कि बाइक चुराकर उसने हरदा में रेलवे स्टेशन के पास खड़ी कर दी थी। इसके बाद थाने से टीम भेजकर बताए गए स्थान पर सर्चिंग कर बाइक को जब्त किया है।