26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
एसपी इलेवन पर भारी पड़े कलेक्टर, नाबाद पारी खेलते हुए तीन छक्के लगाकर टीम को एक तरफा जिताया, लगाया अर्ध शतक
Play video

एसपी इलेवन पर भारी पड़े कलेक्टर, नाबाद पारी खेलते हुए तीन छक्के लगाकर टीम को एक तरफा जिताया, लगाया अर्ध शतक

जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत कलेक्टर इलवेन और एसपी इलेवन के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच हुआ। एसपी इलेवन ने 12 ओवर में 97 में रन बनाए। इस लक्ष्य को कलेक्टर ऋषव गुप्ता की 50 रन की पारी ने एक तरफा कर दिया। उन्होंने एक के बाद एक तीन छक्के जड़ दिए। जिससे तीन ओवर पहले ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।

Google source verification

बुधवार को जिमखाना क्रिकेट मैदान पर दोनों टीमों के बीच मैच खेला गया था। एसपी इलेवन के कप्तान मनोज राय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एसपी इलेवन के बल्लेबाजों ने निर्धारित 12 ओवर में कुल 97 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में कलेक्टर इलेवन के कप्तान कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं सहायक कलेक्टर डॉ. श्रीकृष्णा सुशीर द्वारा शानदार ओपनिंग की गई। कलेक्टर गुप्ता ने लगातार तीन छक्के लगाकर मुकाबले को लगभग एक तरफा बना दिया।