6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किशनगढ़
video : किशनगढ़ में विधायक भागीरथ चौधरी का टिकट कटने पर उन्होंने जताई नाराजगी, जानें क्या कहा उन्होंने
Play video

video : किशनगढ़ में विधायक भागीरथ चौधरी का टिकट कटने पर उन्होंने जताई नाराजगी, जानें क्या कहा उन्होंने

www.patrika.com/ajmer-news
Google source verification

मदनगंज-किशनगढ़. भाजपा हाईकमान की ओर से टिकट वितरण में विधायक भागीरथ चौधरी का टिकट काटने और विकास चौधरी को टिकट दिए जाने से किशनगढ़ के भाजपाई खफा हो गए हैं। भाजपा के मंडल अध्यक्ष समेत समस्त कार्यकारिणी सदस्यों, जिला पदाधिकारियों समेत भाजपा के अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों ने विकास चौधरी को टिकट देने पर नाराजगी जताते हुए सार्वजनिक रूप से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। इसके बाद सभी निजी वाहनों में सवार होकर सोमवार सुबह 11 बजे जयपुर के लिए रवाना हो गए।

 

एक तरफ जहां टिकट मिलने से विकास चौधरी के घर पर सुबह समर्थकों की भीड़ नजर आई, वहीं दूसरी तरफ विधायक भागीरथ चौधरी के घर मिलने वालों और काफी संख्या में भाजपाई दिखाई दिए। यहां विधायक चौधरी के सामने मंडल अध्यक्ष समेत अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपना इस्तीफा देने की बात कही। इस पर विधायक चौधरी उन्हें समझाते नजर आए और हाईकमान के फैसले को मानने की बात कही। लेकिन इसके बाद भाजपा मंडलों एवं अन्य कई अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य और कार्यकर्ता निजी वाहनों से जयपुर के लिए रवाना हो गए।

 

भाजपा के मदनगंज मंडल अध्यक्ष किशन गोपाल दरगड़ टिकट वितरण और विकास चौधरी को टिकट दिए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यालय में जाकर यहां प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, प्रदेश संगठन महामंत्री और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समक्ष सामूहिक रूप से त्याग पत्र देंगे।


इन्होंने सौंपा त्याग पत्र

भाजपा के मदनगंज मंडल अध्यक्ष किशन गोपाल दरगड़ ने बताया कि जयपुर में मदनगंज मंडल की समस्त कार्यकारिणी समेत शहर मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा, बोराड़ा मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप सुंडा, सुरसुरा मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर, किशनगढ़ पंचायत समिति प्रधान हनुमान भादू, जिला महामंत्री अजमेर देहात समरथ सिंह राठौड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू शर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष करतार जाट, व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीपेश गुप्ता, किशनगढ़ नगर परिषद के भाजपा पार्षदों समेत भाजपा के ज्यादातर अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने त्याग पत्र सौंप दिए हैं।