4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
खुशियों के बीच आया दुल्हन का ‘कुबूल-ए-पैगाम’ तो शरमा गए दूल्हे राजा, कोटा में 131 जोड़े बने हमसफर
Play video

खुशियों के बीच आया दुल्हन का ‘कुबूल-ए-पैगाम’ तो शरमा गए दूल्हे राजा, कोटा में 131 जोड़े बने हमसफर

दुल्हन की ओर से जैसे ही निकाह कुबूले जाने का पैगाम आया तो पांडाल में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी। लोगों ने नए जोड़ों को मुबारकबाद दी।
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Apr 28, 2019

कोटा. जमीयतुल मंसूरियान कमेटी कोटा की ओर से मंसूरी समाज का इज्तेमाई निकाह सम्मेलन रविवार सुबह डीसीएम रोड स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित हुआ। इसमें 131 जोड़ों का निकाह सम्पन्न हुआ। दुल्हन की ओर से जैसे ही निकाह कुबूले जाने का पैगाम आया तो पांडाल में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी। लोगों ने नए जोड़ों को मुबारकबाद दी तो कई लोगों ने बताशे व अन्य चीजें वितरित कर खुशियों का इजहार किया।

Read More: कोटा थर्मल में भालू ने बसाया घर, रात को निकले सैर पर…देखिए वीडियो

कमेटी के सदर इश्हाक मंसूरी ने बताया कि सम्मेलन में सुबह 9 बजे से शहरकाजी अनवार अहमद की मौजूदगी में जोड़ों को निकाह पढ़ाया गया। इसके बाद 35 अन्य काजियों ने दूल्हा-दुल्हन को निकाह पढ़ाया। सम्मेलन में जयपुर, श्योपुर, टोंक, देवली, मध्यप्रदेश, भीलवाड़ा, रावतभाटा व हाड़ौती से बड़ी संख्या में लोग पहुंचें।

Read More: कोटा की 150 कॉलोनियां पानी को तरसी, हर दिन मौत से संघर्ष, नींद खुलते ही बर्तन लेकर दौड़ पड़ते हैं लोग

नेक राह पर चलकर गुजारों जीवन
अल सुबह से निकाह के लिए जोड़ों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। शहर काजी अनवार अहमद ने कहा कि वैवाहिक जीवन में एक दूसरे पर विश्वास रखो। नेक राह पर चलो और जीवन गुजारो। बच्चों को शिक्षित बनाओ और लोगों के लिए एक मिसाल बनो।

 

नवदम्पति को दुआओं के साथ दिए उपहार

सम्मेलन में समाज के लोगों ने प्रत्येक जोड़े को खुशहाल जिंदगी की दुआओं के साथ घरेलु उपहार भी दिए। इसमें फ्रीज, एलइडी, अलमारी, कूलर, वाशिंग मशीन, चांदी की पायजेब व अन्य घरेलू सामान उपहार के रूप में दिए गए।

Read More: खुलासा: आवासीय योजनाओं में यूआईटी ने कोटावासियों से लूटे 12.14 करोड़, ऑडिट में खुली अवैध वसूली की पोल

इनसे तैयार हुई दावत
150 पीपा तेल
70 टिन घी
1500 किलो सेव का बेसन
200 किलो नुक्ती का बेसन
200 कट्टे आटे
1700 किलो शक्कर
150 किलो पोहा
300 किलो दूध
2500 किलो छाछ
800 किलो शक्कर शर्बत के लिए