
कोटा. जीएमए प्लाजा में रविवार को जीएसटी शैक्षणिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर अभियान से प्रेरित होकर जनरल मर्चेन्ट्स एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश जैन ने व्यापारियों को ‘स्वच्छ राजनीति और अधिक से अधिक संख्या में मतदानÓ करने की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि पत्रिका ने स्वच्छ राजनीति का जो बीड़ा उठाया है, उसमें सभी की भागीदारी होनी चाहिए। जीएसटी शैक्षणिक शिविर की अध्यक्षता मार्ग सॉफ्टवेयर के प्रबंधक शैलेन्द्र ने की।
जीएमए अध्यक्ष जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मार्ग ईआरपी के नेशनल हैड प्रकाश ने सॉफ्टवेयर सम्बन्धित बारीकियों की जानकारी दी। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक झमटानी, अजय पंजवानी, कैलाश चेतवानी, राकेश नाकोड़ा ने भी विचार व्यक्त किए।