5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
शहीद के नाम से जाना जाएगा दादाबाड़ी बैडमिंटन हाल…निगम देगा शहीद के परिवार को पांच लाख की मदद
Play video

शहीद के नाम से जाना जाएगा दादाबाड़ी बैडमिंटन हाल…निगम देगा शहीद के परिवार को पांच लाख की मदद

निगम बजट बैठक में की घोषणा, पार्षदों का निर्णय एक माह का भत्ता शहीद परिवार को
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Feb 16, 2019

कोटा. नगरनिगम में शनिवार को बजट को लेकर आयोजित बैठक को शहीद हेमराज मीणा के सम्मान में स्थगित कर दिया गया। बैठक में निगम का बजट पारित किया जाना था, लेकिन महापौर महेश विजय ने चर्चा के बाद बैठक स्थगित कर दिया, वहीं शहीद हेमराज मीणा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित की। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए विनोद कला गांव के निवासी हेमराज मीणा को श्रद्धांजलि देते हुए महापौर ने घोषणा की कि दादाबाड़ी स्थित बेडमिंटन हॉल का नाम शहीद हेमराज मीणा के नाम से रखने की घोषणा भी की।

 

Read More: #AbAurNahi: कोटा पहुंची शहीद की पार्थिव देह.. बही अश्रु धारा …एरोड्रम सर्किल पर थम गया कोटा

 

इस मौके पर पार्षदों ने भी अपना एक माह का मासिक भत्ता शहीद हेमराज के परिवार को देने की घोषणा की। महापौर ने कहा कि हेमराज ने देश का गौरव बढ़ाया है। एक माह के मासिक भत्ते से एकत्रित करीब पांच लाख रुपए की राशि हेमराज के परिवार को दी जाएगी। पार्षदों का कहना था कि दु:ख की घड़ी में सारा देश हेमराज के परिवारजनों के साथ है।