
कोटा . सरकार क्या बदली लोगों की मुसीबते बढती ही जा रही है। जहां बरसात से आमजन के चेहरे पर मुस्कान है तो अव्यवस्थाओं से जनता परेशान भी है। जिला प्रशासन के समय रहते नहीं चेतने से जहवार नगर सहित कई काॅलोनियां जलमग्न हो गई है।
जानिए आम बजट से जुड़ी दस बातें जो आप के लिए जानना जरुरी है
कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने जवाहर नगर पहुंचकर स्थिति का अवलोकन किया ओर अधिकारियों को मौके पर बुलाकर हालातों से अवगत कराया। विधायक शर्मा ने दो टूक कहा कि जब बरसात आने वाली थी तो यहां भरने वाले पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था क्यों नहीं की गई।
उन्होंने अधिकारियों को कहा कि नाले जाम पडे हैं ओर सपफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। जहां नाले थोडे बहुत साफ भी किए हैं तो मलबा नाले के पास ही छोड गए जिस कारण वह वापस नाले में चला गया।
उन्होंने मौके पर अधिकारियों को फटकार लगाई ओर कहा कि कुछ ही दिन में यहां व्यवस्थाओं को दुरूस्त करें नही ंतो अधिकारियों को चेन से बैठने नहीं दिया जाएगा। जवाहर नगर नाले में उफान आने से वहां करीब दो फीट तक पानी भर गया ओर लोगों का निकलना मुश्किल हो गया।
लोगों के घरों ओर दुकानों में पानी भर गया ओर लोग दिनभर परेशान रहे। इस दौरान नगर विकास न्यास के सचिव भवानी सिंह पालावत, निगम आयुक्त एनके गुप्ता मौके पर उपस्थित रहे।