
कोटा। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर एवं भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत बुधवार को चम्बल औद्योगिक क्षेत्र स्थित फाइव फ्लावर होटल में कोटा जिले की छहों विधानसभा क्षेत्र के चुनिंदा पदाधिकारियों, निकायों के अध्यक्षों, पार्षदों, सांसद, विधायकों से रूबरू होकर जमीनी हकीकत जानेंगे।
नवरात्र 2018 : इस बार घट स्थापना का मुहूूर्त समय कम , अद्धभुत संंयोग में करेंं स्थापना पूजा
बैठक में मिलने वाले फीडबैक के आधार पर यह भी तय हो जाएगा कि किस दावेदार की जमीन कितनी मजबूत है।
टिकट का चयन करने में इस बैठक का फीडबैक अहम माना जा रहा है। पार्टी से जुड़े कई कार्यकर्ता मौजूदा विधायकों की कार्यशैली से सन्तुष्ट नहीं है। कार्यकर्ताओं की कई बार उपेक्षा करने का मामला सार्वजनिक मंचों पर सामने आ चुका है। यह बैठक बंद कमरे में होगी। आमंत्रित पदाधिकारियों को ही बैठक में प्रवेश दिया जाएगा। पार्टी के शहर महामंत्री अरविंद सिसोदिया ने बताया कि बैठक की तैयारियों को लेकर शहर अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में बैठक ली।