29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
OMG: राजस्थान के इस पावर प्लांट में क्या अब भालू बनाएंगे बिजली !
Play video

OMG: राजस्थान के इस पावर प्लांट में क्या अब भालू बनाएंगे बिजली !

कोटा थर्मल में जब तीन भालू एक साथ दिखे तो कर्मचारी बन गया बूत फिर क्या हुआ पढ़िए यह ख़बर
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Mar 12, 2019

कोटा . कोटा थर्मल में एक साथ 3 भालु भृमण करते देखे गए जिसके चलते कर्मचारियों को भय का सामना करना पड़ा। ड्यूटी आते जाते कर्मचारियों के सामने जब शाम 7:30 के बाद बीच सड़क पर 3 खूंखार जंगली भालू आ खड़े हुए तो जैसे सब अपनी साँसे रोक कर मूर्ति बन खड़े रह गए।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोटा थर्मल प्रशासन ने सुरक्षा की ऐसी व्यवस्था की हुई है कि कर्मचारियों को कही भी प्लांट में आने जाने के लिए सोचना पड़ता है मगर भालु हो या तेंदुआ या कोई और जानवर वो एक बड़े अधिकारी के अंदाज के कहीं भी बेधड़क घूमने या कहें कि निरीक्षण को आ जाते हैं।

 


ज्यादातर ड्यूटी पॉइंट्स के आस पास अंधेरा इतना ज्यादा है कि किसी भी कर्मचारी के साथ कभी भी दुर्घटना सम्भव है मगर आधिकारिक तौर पर ये सब कर्मचारियों द्वारा फैलाई गई अफवाह मात्र है। पिछले 3 साल से कोटा थर्मल के अंदर मौजूद जंगली जानवरों के बहुत सारे वीडियो मीडिया और सोशल नेटवर्क पर वायरल होने के बावजूद कोटा थर्मल प्रशासन और वन विभाग मामले को दबाता आ रहा था जिसके नतीजे में जानवरों की तादात इतनी बढ़ गयी के जानवर शहर के अलग अलग कोनों में नज़र आने लगे।