5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
मंत्री के शहर में अतिक्रमी भारी ! न्यास के दस्ते पर पथराव, उल्टे पैर भागे..आधा दर्जन घायल.. देखिये वीडियो
Play video

मंत्री के शहर में अतिक्रमी भारी ! न्यास के दस्ते पर पथराव, उल्टे पैर भागे..आधा दर्जन घायल.. देखिये वीडियो

न्यास का दस्ता और किसान आमने सामने..
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

May 14, 2019

कोटा. मंगलवार को यूआईटी के अतिक्रमण दस्ते ओर यूआईटी की टेक्निकल टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया है। यूआईटी का यह दल शहर के देवली अरब इलाके में स्थित मीराबाई आवासीय योजना में भूखंडों को चिन्हित करने पहुंची था। जहां पहले से खडे लोगों व महिलाओं ने दस्ते पर जमकर पथराव किया। इससे यूआईटी के दस्ते में हडकंप मच गया।

 

बाद में संभलने पर पथराव का जवाब यूआईटी दस्ते ने भी दिया, इस बीच दोनों तरफ से 3 से 4 लोगों हाथ, पैरों में चोटें आई हैं, बाद में पथराव की सूचना मिलने पर बोरखेडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, ओर तीन से चार महिलाओं को गिरफ्तार किया।

 

दरअसल यूआईटी ने 3 से 4 माह पहले यह मीराबाई आवासीय योजना देवलीअरब में लॉच की थी, जिसकी लॉटरी भी निकाली जा चुकी है। ओर लॉटरी के भूखंडों को ही चिन्हित करने के लिए यह दस्ता देवली अरब गया था। न्यास की मीरा स्कीम पर किसानों ने खेती कर सब्जियां बो रखी है । पथराव के बाद यूआईटी के दस्ते को तहसीलदार के साथ वापस लौटना पडा।

कार्यवाही के दौरान न्यास का अतिक्रमण दस्ते के साथ दो तहसीलदार कानूनगो पटवारी, बीस होमगार्ड के जवान मौजूद थे जैसे ही दस्ते ने सब्जिया हटाना शुरू किया लोगो ने पथराव शुरू कर दिया जवाब में अतिक्रमण दस्ते ने भी कार्यवाही शुरू की इस बीच आधा दर्जन लोगो को चोटे आई है ।