5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदसौर

Video : टीआई का सिंघम अवतार, हाथ में बंदूक लेकर बदमाशों को खदेड़ा, दी warning

मन्दसौर जिले के सीतामऊ टीआई दिनेश प्रजापति के सिंघम अवतार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीआई हाथ में बंदूक लेकर कंजर गिरोह के बदमाशों को खदेड़ते हुए और खुली चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं। बदमाशों से टीआई प्रजापित ने साफ साफ लफ्जों में कहा है कि अगर मध्यप्रदेश की सीमा में आए तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। टीआई दिनेश प्रजापति ने बताया की थाना क्षेत्र में लगातार कंजरों के मूवमेन्ट की सूचनाएं मिल रही थीं । राजस्थान से कंजर मध्यप्रदेश की सीमा में आकर चोरी की वारदातो को अंजाम दे रहे थे । जिसके कारण एमपी राजस्थान सीमा के टोकडा गांव में कंजरों के डेरो में चेतावनी देकर आए है ।

Google source verification