2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा
रोड क्रॉस कर रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों की मौके पर मौत
Play video

रोड क्रॉस कर रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया, पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Dec 23, 2017

मथुरा। थाना छाता कोतवाली से 500 मीटर की दूरी पर नेशनल हाईवे पर दिल्ली से आगरा की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन ने दंपति को रौंद दिया। वाहन की चपेट में आने के कारण फाहिदा (25) और पति इस्लाम (28) की मौके मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


ये है मामला

तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, छाता कोतवाली से महज 500 मीटर की दूरी पर दिल्ली से आगरा की तरफ या रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर मौके पर पहूंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ छाता चंद्रधर गौड़ ने कहा कि मुकदमा पंजीकृत कर फरार वाहन की तलाश की जा रही है।