25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ
VIDEO: कांग्रेस ने वेस्ट यूपी में हार्इकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर कही ये बड़ी बात
Play video

VIDEO: कांग्रेस ने वेस्ट यूपी में हार्इकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर कही ये बड़ी बात

कांग्रेस के वेस्ट यूपी प्रभारी इंदर मोहन सिंह हनी ने प्रेस कांफ्रेंस में कर्इ मुद्दों पर रखी बात  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 7 Apr 2019, 5:39 PM IST

मेरठ। मेरठ हापुड़ लोकसभा चुनाव के लिए मतदान नजदीक है, ऐसे में सभी पार्टी के नेता मतदाताओं को लुभाने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस भी पश्चिम उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ को दोबारा मजबूत करने में लगी हुई है। जिसके चलते मेरठ में कांग्रेस ने रविवार को प्रेसवार्ता की। इसमें कांग्रेस के वेस्ट यूपी प्रभारी इंदर मोहन सिंह हनी ने कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो पश्चिम उत्तर प्रदेश में जल्द ही हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार पर दबाव भी बनाया जाएगा। वेस्ट यपूी प्रभारी इंदर मोहन सिंह हनी का यह भी कहना था कि अगर कांग्रेस केंद्र में आई तो उत्तर प्रदेश के किसानों की बड़ी समस्या को भी हल किया जाएगा समय पर किसानों का भुगतान किया जाएगा साथ ही बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा खोला जाएगा। इसी के साथ भाजपा ने अपने कार्यकाल में जो भी घोटाले किए हैं उन्हें उजागर किया जाएगा। बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली भी मुहैया कराएगी कांग्रेस सरकार। प्रभारी का यह भी कहना था कि अगर कांग्रेस आई तो किशनगढ़ में जिस तरीके से हवाई सुविधाएं मुहैया कराई गई है, ठीक उसी तरीके से मेरठ में भी हवाई सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। कांग्रेस के प्रभारी इस बार उत्तर प्रदेश में अच्छी सीटें आने का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस का यह भी कहना है कि कांग्रेस पार्टी बाताें पर नहीं विकास के दम पर चुनाव लड़ेगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश