26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ
बागपत में बदमाशों ने दिन दहाड़े घर में घुसकर हत्या की वारदात को दिया अंजाम
Play video

बागपत में बदमाशों ने दिन दहाड़े घर में घुसकर हत्या की वारदात को दिया अंजाम

दिन दहाड़े मर्डर से पुलिस की भी उड़ी नींद      
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 13 Aug 2018, 3:55 PM IST

बागपत. उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक हो रहे एनकाउंटर होने के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। हालात ये है कि बदमाश खुलेआम हत्या जैसी जघन्य अपराध को अंजाम देने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में बागपत में दिन निकलते ही हत्या की ऐसी वारदात सामने आई, जिसने इलाके में दहशत फैल गई। हत्या की वारदात को अंजाम बॉलीवुड मूवी में फ़िल्माये गए सीन की तरह दिया गया। यहां दो बाइक्स पर फिल्मी अंदाज में आये आधा दर्जन बदमाश एक मकान में घुसे और युवक को घेर लिया। युवक कुछ समझ पाता इससे पहले ही बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बचने के लिए युवक घर से बाहर भगा, लेकिन बदमाश उस पर गोलियां बरसाते रहे। जब उसकी मौत हो गई तो बदमाश बाइक पर सवार होकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया और मय फोर्स आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश