26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ
VIDEO: युवाओं ने प्रधानमंत्री से की ये मांग
Play video

VIDEO: युवाओं ने प्रधानमंत्री से की ये मांग

कहा- यह काम नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 28 Feb 2019, 1:47 PM IST

मेरठ। पाक स्थित आतंकवादी ट्रेनिंग कैंप पर हुई भारतीय एयर स्ट्राइक को लेकर मेरठ के युवाओं में भी जोश है। मेरठ के युवाओं ने एयर स्ट्राइक के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बड़ी बात कह दी है। मेरठ के रहने वाले शांतनु त्यागी ने कहा कि यह देश के लिए अच्छा है। इससे पाकिस्तान को सबक मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम मोदी से गुजारिश करते हैं कि वह पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाए कि आगे से वह ऐसी हिम्मत न कर सके। वैभव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलवामा में हमारे बहुत सारे जवान शहीद हुए। उनकी शहादत का बदला तो लेना ही था, जो कि आज उनकी तेरहवीं के दिन ले लिया गया। उन्होंने कहा कि यह काम सिर्फ नरेन्द्र मोदी ही कर सकते हैं और उन्होंने कर दिखाया। बताते चलें कि मंगलवार को सुबह भारतीय समय के अनुसार तीन बजकर तीस मिनट पर भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर हमला कर दिया आैर आतंकियों के कई कैंप तबाह कर दिए।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश