15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत

तीन दशक पहले ऐसे शुरू हुआ था आकाश इंस्टीट्यूट, जानिए कितने बच्चों का मेडिकल में हुआ था चयन

30 साल पहले 12 बच्चों के साथ आकाश इंस्टीट्यूट की शुरुआत हुई। 2012-13 में आकाश ने ऑनलाइन शिक्षा की शुरुआत की। शुरुआत में टीचर और स्टूडेंट्स के सामने बहुत सारी दिक्कतें आईं। लेकिन 7 साल के अनुभव से अच्छा फायदा हुआ। आज कोविड को देखते हैं तो लगता है कि हमने सही समय पर ऑनलाइन लर्निंग की शुरुआत कर दी।

Google source verification

नई दिल्ली। आकाश इंस्टीट्यूट के एमडी और सीईओ आकाश चौधरी ने बताया कि 30 साल पहले 12 बच्चों के साथ आकाश इंस्टीट्यूट की शुरुआत हुई। 2012-13 में आकाश ने ऑनलाइन शिक्षा की शुरुआत की। शुरुआत में टीचर और स्टूडेंट्स के सामने बहुत सारी दिक्कतें आईं। लेकिन 7 साल के अनुभव से अच्छा फायदा हुआ। आज कोविड को देखते हैं तो लगता है कि हमने सही समय पर ऑनलाइन लर्निंग की शुरुआत कर दी। कोविड के चलते बच्चे अच्छी सुविधा ले रहे हैं।

1995 में 7 बच्चे ऑल दिल्ली पीएमटी रैंक में पास हुए । फिर धीरे-धीरे कहानी बढ़ती गई। 2008 तक यह सिलसिला चलता रहा जहां मेडिकल में आकाश का नाम चर्चित हो गया। आकाश चौधरी ने बताया कि उनके पिता ने पूरा कॉरपोरेट कल्चर तैयार किया जिसमें बच्चों को कोई नुकसान नहीं हो। पूरी इंडस्ट्री जानती है कि हम एक सिस्टम के प्रति काम करते हैं। 2008 में फिर से IIT की शुरुआत की। लाखों बच्चे यहां से डॉक्टर और इंजीनियर बन चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत