5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
VIDEO: राजधानी ​दिल्ली में सुबह छाई रही धुंध, वायु गुणवत्ता बेहद खराब
Play video

VIDEO: राजधानी ​दिल्ली में सुबह छाई रही धुंध, वायु गुणवत्ता बेहद खराब

दिल्ली में मंगलवार सुबह धुंध छाई रही और वायु गुणवत्ता का स्तर 'बेहद खराब' पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 27 Nov 2018, 12:22 PM IST

नई दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार सुबह धुंध छाई रही और वायु गुणवत्ता का स्तर ‘बेहद खराब’ पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 35.8 के साथ वायु गुणवत्ता का स्तर अभी भी ‘बेहद खराब’ बना हुआ है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 93 फीसदी रहा। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।