7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
अमित शाह की पश्चिम बंगाल रैली से लेकर शाहिद की फिल्म के ट्रेलर तक, दिन भर की 5 बड़ी खबरें जानें एक क्लिक में
Play video

अमित शाह की पश्चिम बंगाल रैली से लेकर शाहिद की फिल्म के ट्रेलर तक, दिन भर की 5 बड़ी खबरें जानें एक क्लिक में

अमित शाह का ममता दीदी पर हमला शाहिद की फिल्म कबीर सिंह का ट्रेलर लॉन्च टीम इंडिया वर्ल्ड कप के लिए होगी रवाना
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 13 May 2019, 6:17 PM IST

1- रतलाम रैली में कांग्रेस पर बरसे प्रधामनंत्री मोदी

मध्यप्रदेश के रतलाम में आज एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महामिलावटी लोग कह रहे हैं कि हुआ तो हुआ, और जनता कह रही है कि अब बहुत हुआ । कांग्रेस सरकार में हुए तमाम घोटालों का नाम लेते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनके कार्यकाल में पनडुब्बी घोटाला, हेलीकाप्टर घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, गैस कांड और भी बहुत कुछ हुआ, लेकिन उनके पास सबका एक ही जवाब है कि ‘हुआ तो हुआ’। आपको बता दें कि रतलाम लोकसभा सीट पर 19 मई को वोटिंग होनी है।

2- अमित शाह की पश्चिम बंगाल में रैली

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के जयनगर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘ममता दीदी कहती हैं कि बंगाल में जय श्रीराम नहीं बोल सकते. मैं इस मंच से जय श्रीराम बोल रहा हूं और यहां से कोलकाता जाने वाला हूं. ममता दीदी हिम्मत हो तो गिरफ्तार कर लेना.’ शाह ने आगे कहा कि ममता दीदी ने एक रैली कैंसिल कर दी क्योंकि उन्हें भतीजे का तख्ता पलट जाने का डर है।

3-चीन-अमेरिका ट्रेड वॉर के बीच दिल्ली में शुरू हुई WTO की बैठक
WTO की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार 13 मई से दिल्ली में शुरू होगी. इसमें 16 विकासशील देशों के मंत्री और अधि‍कारी विभिन्न जरूरी मसलों पर चर्चा करेंगे. यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, अमेरिका ? और चीन के बची ट्रेड वॉर तो जारी है ही, कई अन्य देशों में टैरिफ को लेकर उलझन बनी हुई है.

4- IPL 12TH सीजन खत्म, अब वर्ल्ड कप पर होंगी निगाहें

रविवार को ipl के 12वें सीजन का समापन हो गया। मुंबई इंडियंस ने चौथी बार चैंपियन बन कर खिताब को अपने नाम किया । अब सबकी निगाहें विश्व कप पर लग चुकी हैं। 30 मई से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया 22-23 मई को इंग्लैंड एंड वेल्स के लिए निकलेगी। इस क्रिकेट विश्व कप में टीम इंडिया विराट कोहली की अगुवाई में उतरेगी। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।

5- शाहिद की फिल्म Kabir Singh का ट्रेलर हुआ लॉन्च
शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ का ट्रेलर आज जारी किया गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया और इंटरनेट पर तारीफों का अंबार लग गया। बता दें कि यह फिल्म तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिन्दी रीमेक है, जिसे संदीप वांगा ने डायरेक्ट किया है, जिसे 21 जून को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में शाहिद के अपोजिट कियारा आडवाणी है। महज ३ घंटे में इस ट्रेलर को 1 मिलियन से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं।