
शिमाल। हिमाचल की राजधानी शिमला में दो कारों में आग लग गई। आग लगने से कारें धू-धू कर जलने लगीं। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। खबरों के अनुसार, सोमवार को यहां पर कूड़े में किसी ने आग लगा दी। जिसकी चपेट में यहां खड़ी कारें भी आ गईं। जिस जगह आग लगी, वहां और भी कई वाहन पार्क थे। आग लगने का पता चलते ही लोग अपनी गाडि़यां वां से निकालने के लिए भागे।