
नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ वर्ल्ड कप ना खेले जाने की लगातार मांग उठ रही है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी इस पर अपनी निजी राय रखी है। उन्होंने कहा कि अगर मेरी निजी राय पूछी जाए तो वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ कोई मैच नहीं खेला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैच से कहीं ज्यादा जरूरी हमारे जवान हैं।