7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
केरल: पीएम मोदी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे, आर्थिक मदद की घोषणा
Play video

केरल: पीएम मोदी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे, आर्थिक मदद की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खराब मौसम के चलते शनिवार को यहां हेलीकॉप्टर से प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण रद्द कर दिया गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 18 Aug 2018, 11:08 AM IST

कोच्चि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खराब मौसम के चलते शनिवार को यहां हेलीकॉप्टर से प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण कुछ समय के लिए रद्द कर दिया गया। फिर मौसम सुधरने के बाद सर्वे शुरू किया गया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने बाढ़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को दो लाख व घायल होने वालों को 50 हजार की आर्थिक मदद की घोषणा की है। आपको बता दें कि नदियों में तेज उफान और भूस्खलन के चलते हुए हादसों में शनिवार सुबह तक मरने वालों की संख्या 180 तक पहुंच चुकी है, जबकि तीन लाख लोगों को मजबूरन 2,000 राहत शिविरों में शरण लेना पड़ा है। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से यहां पहुंचे मोदी के साथ मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, राज्य के राजस्व मंत्री ई. चंद्रशेखरन और अन्य शीर्ष अधिकारी थे। कोच्चि से शनिवार को दिल्ली लौटने से पहले प्रधानमंत्री राज्य के हालात पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।