18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत
उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार को श्रद्धांजलि दी
Play video

उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार को श्रद्धांजलि दी

आतंकी हमले में मारे गए 'राइजिंग कश्मीर'के संपादक शुजात बुखारी के निवास पर जाकर शोक व्यक्त किया।

Google source verification

image

Mohit Saxena

Jun 15, 2018

बारामुल्ला। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को आतंकी हमले में मारे गए ‘राइजिंग कश्मीर’ के संपादक शुजात बुखारी के निवास पर जाकर शोक व्यक्त किया। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में प्रेस कॉलोनी में रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी पर जिस समय हमला किया गया उस समय वो अपनी कार में थे। कार के ड्राइवर और उनके पीएसओ भी इस हमले में घायल हुए थे। सभी को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुखारी शहर के केंद्र लाल चौक में प्रेस एनक्लेव स्थित अपने कार्यालय से इफ्तार पार्टी के लिए निकल रहे थे। तभी उन पर गोली चलाई गई। हमले में एक अन्य पुलिसकर्मी तथा एक आम नागरिक घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि हमले में घायल दोनों लोगों की हालत गंभीर है।