नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के एक रैली में शनिवार को कहा कि आज के समय में लोग एसी ट्रेन के बजाए हवाई जहाज की बात कर रहे हैं। बता दें कि ये बातें शनिवार को पीएम मोदी ने ओडिशा के झारसुगड़ा में एक क्षेत्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के दौरान कही। बता दें कि मोदी सरकार की योजना है कि देश का नागरिक हवाई चप्पल से हवाई जहाज तक सफर करें। इसके लिए सरकार देश के महत्वपूर्ण शहरों में क्षेत्रीय हवाई अड्डे का निर्माण कर रही है।