
नई दिल्ली: रविवार को एनसीसी रैली में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पीएम कुछ ऐसा करते दिख रहे हैं, जो चर्चा का विषय बन गया है।
मोदी ने गिरता ध्वज संभाला
दरअसल जब पीएम कैडेट्स को सम्मानित कर रहे थे तभी एनसीसी का ध्वज पकड़े मार्च पास्ट करते हुए आए कैडेट्स का बैलेंस बिगड़ गया और उसके हाथ ध्वज गिरने लगा। पीएम तुरंत हरकत में आ गए और लपक कर ध्वज संभाल लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद एनसीसी अधिकारी और एक अन्य कैडेट्स की सहायत से ध्वज संभल गया। इस घटना से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पीएम मोदी की जनकर तारीफ की जा रही है।
भ्रष्टाचार करने वाले मुख्यमंत्री जेल में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीसी की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को लगता था कि अमीर लोगों को कुछ नहीं हो सकता है, लेकिन आज चीजें बदल चुकी हैं। आज भ्रष्टाचार करने वाले मुख्यमंत्री जेल में हैं। भ्रष्टाचार और ब्लैक मनी के खिलाफ यह लड़ाई बंद नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह युवा भारत की लड़ाई है। यह लड़ाई देश के नौजवानों के भविष्य के लिए है। कैडेट्स से कहा भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने में मदद करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह देश के नौजवानों, एनसीसी कैडेटों से कुछ मांगना चाहते हैं और उन्हें उम्मीद है कि वे उन्हें निराश नहीं करेंगे। मैं आपसे भारत को इस भ्रष्टाचार रूपक दीमक से मुक्ति दिलाने के लिए मदद मांग रहा हूं। इसके लिए आपको साल में 100 नए परिवार को जोडऩा होगा।
कैश नहीं भीम से पेमेंट करें
प्रधानमंत्री युवा कैडेटों से अपील की कि वह जब भी कुछ खरीदने जाएं तो कैश पेमेंट न करें, बल्कि भीम एप से पेमेंट करें। लोगों और दुकानदारों से भी डिजिटल पेमेंट का उपयोग करने को कहें। इससे हम भ्रष्टाचार मुक्त भारत की तरफ कदम उठा पाएंगे। सारे कैडेट्स यह बीड़ा बतौर मिशन उठा लें।