
अंबाला: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने नक्सल के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन को सही ठहराया।उन्होंने कहा कि नक्सलियों को जड़ से खत्म करने के लिए राज्य सरकार को हर संभव मदद का ऐलान किया गया है। हम हर तरह से राज्य सरकार को मदद करने लिए तैयार है। इस दौरान राजनाथ सिंह ने यूपीए सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यूपीए सरकार के दौरान नक्सली से ज्यादा जवानों को मारा गया। नक्सलियों की तुलना में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन शासन में अधिक जवानों ने अपनी जान गंवाई। लेकिन मुझे यह कहते हुए गर्व है कि हमने इसे रोकने का प्रयास किया है। आज मुठभेड़ में जवान नहीं नक्सली ढेर हो रहे हैं।