
नई दिल्ली। अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्प्यो और मेक्सिको के विदेश मंत्री लुइस वीडगेरे के बीच नाफ्टा के मुद्दे पर द्विपक्षीय बातचीत हुई। बाचतीत के बाद अमरीका के विदेश मंत्री माइक्रोसॉफ्ट पोम्प्यो ने कहा कि नाफ्टा के सदस्य देशों को व्यापार प्रावधानों को नए सिरे से व्यवस्थित कर उस पर अमल करने की जरूरत है। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने आपसी संबंध प्रभावित होने के भी संकेत दिए हैं। इस बात को लेकर अमरीका, कनाडा और मेक्सिको के बीच व्यापार वार्ता जारी है और उसे दूर करने को लेकर सहमति कायम होने की संभावना है। अमरीका ने व्यापार घाटे को देखते हुए प्रावधानों को नए सिरे से तैयार करने को कहा है।