5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागौर
वीडियो देखिए… स्‍कूूली बच्‍चों पर मधुमक्खियों का हमला, मची अफरा तफरी
Play video

वीडियो देखिए… स्‍कूूली बच्‍चों पर मधुमक्खियों का हमला, मची अफरा तफरी

https://www.patrika.com/nagaur-news/
Google source verification

मौलासर. स्कूल की छुटी होने के बाद पिकअप से घर जा रहे बच्चों पर मदुमखियो ने हमला बोल दिया।
हमले में घायल हुए सभी बच्चे लादडिया गांव की एक निजी स्कूल मानदास सीनियर सेकंडरी स्कूल के हैं। जो मंगलवार को दोपहर बाद छुटी होने पर पिकअप में सवार होकर भदलिया जा रहे थे।


इस दौरान रास्ते मे जैसे ही बच्चों से भरी पिकअप एक पेड़ के नीचे से गुजरी तभी पेड़ पर से मदुमखियो का छता टूटकर बच्चों पर गिर गया। मखियो के हमले से बच्चे दर्द से चिल्लाहने लगे। बच्चों की चीख पुकार सुनकर ढाणियों के लोग दौड़कर मोके पर पहुँचे और जैसे तैसे कर बच्चों को काटने से बचाते हुए मौलासर अस्पताल पहुँचाया। मधुमकियो के हमले में करीब तीन दर्जन बच्चे घायल हुए है।


घायल सभी बच्चों को इलाज के बाद शाम को छूटी दे दी गयी हैं। वहीं घटना को लेकर बच्चों एवं ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन के रवैये को लेकर रोष प्रकट करते हए बताया कि जब बच्चों पर मदुमखियो हमला कर रही थी तभी लोगो ने स्कूल प्रशासन को कई बार फोन किया गया लेकिन मौके पर कोई नही पहुँचा। ग्रामीण अपने स्तर पर सभी घायल बच्चों को अस्पताल पहुँचाया। बाद में अस्पताल आये स्कूल के शिक्षको ने बच्चों का इलाज कराने की बजाय मीडिया कर्मियों को कवरेज करने से रोकते रहे और लोगो से उलझते रहे।