24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागौर
Nagaur patrika…श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी का किया पूजन, गूंजे जयकारे…VIDEO
Play video

Nagaur patrika…श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी का किया पूजन, गूंजे जयकारे…VIDEO

नागौर. शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मंगलवार को शहर में आस्था और श्रद्धा के रंग में रंगा रहा। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं देवी के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। मंदिरों में जय माता दी के जयघोष गूंजते रहे। मंदिरों में दूसरे दिन मां दुर्गा का ब्रह्मचारिणी के रूप में शृंगार कर विधिवत पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन कर मां दुर्गा से मनोकामनाएं कीं। ब्रह्माणी माता मंदिर और करणी माता मंदिर में विशेष भीड़ रही। यहां दिनभर श्रद्धालु कतार में लगे रहे। मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ, आरती और भजन कीर्तन के साथ वातावरण पूरी तरह भक्ति में रंगा नजर आया। मां ब्रह्मचारिणी को ज्ञान व तप की देवी कहा जाता है। ब्रह्मचारिणी सफेद साड़ी धारण करती हैं। इनके दाएं हाथ में माला और बाएं हाथ में कमंडल है। मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से व्यक्ति को आदि और व्याधि रोगों से मुक्ति मिलती है। मां के इस स्वरूप की पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं, और आलस्य, अंहकार, लोभ, असत्य, स्वार्थ व ईष्र्या जैसी दुष्प्रवृत्तियां दूर होती हैं।