Vijay Diwas : PLA से झड़प पर सेना बोली, हम हमेशा देश की रक्षा को तैयार, तवांग नियंत्रण में
भारत चीन के बीच हुई झड़प के बाद सरहद पर चौकसी बढ़ा दी गई है। कोलकाता में पूर्वी सेना कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने विजय दिवस के अवसर पर विजय स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के बाद कहाकि, पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल को पार किया। दोनों तरफ के सैनिकों को चोटें आईं हैं। इसका स्थानीय स्तर पर समाधान हुआ है। इसे लेकर बुमला में एक फ्लैग मीटिंग भी हुई है। स्थिति नियंत्रण में हैं। पूर्वी सेना कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने आगे कहाकि, सैन्य पुरुषों के रूप में हम हमेशा अपने देश की रक्षा के लिए तैयार हैं। शांति हो या संघर्ष, प्राथमिक कार्य बाहरी या आंतरिक खतरे के खिलाफ देश की क्षेत्रीय अखंडता को सुनिश्चित करना है। हम सभी परिस्थितियों और आकस्मिकताओं के लिए तैयार हैं।