11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

Video: बेंगलुरु के संस्थापक केम्पगौड़ा की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का PM मोदी ने किया अनावरण, जानिए खासियतें

दक्षिण भारतीय राज्यों के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेंगलुरु शहर के संस्थापक केम्पेगौड़ा की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा का वजन 220 टन है। यह प्रतिमा यहां केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्थापित की गई है। इसमें लगी तलवार का वजन चार टन है। केम्पेगौड़ा 16वीं शताब्दी के शासक है, उन्हें बेंगलुरु के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। केम्पेगौड़ा की प्रतिमा के आसपास उनको समर्पित 23 एकड़ में फैला विरासत पार्क भी डेवलप किया गया है। केम्पेगौड़ा की 108 फीट ऊंची प्रतिमा को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित राम वनजी सुतार ने डिजाइन किया है। इसे बनाने में 84 करोड़ रुपए का खर्च आया है।

Google source verification