11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

Manipur Violence : सो रही थी महिलाएं-बुजुर्ग, फूंक दिए 30 से ज्यादा घर… मणिपुर में भयावह हालात

इस भयानक मंजर को देखकर स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग अपना सब कुछ छोड़कर पास के जंगलों और सुरक्षित स्थानों की ओर भागने को मजबूर हो गए। फिलहाल, कई परिवार बेघर हो गए हैं और राहत शिविरों की शरण लेने की कोशिश कर रहे हैं।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Feb 10, 2026

नई सरकार के गठन के बाद मणिपुर एक बार फिर से सुलग रहा है। शांति बहाली की तमाम कोशिशों के बीच हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला उखरुल जिले (Ukhrul District) में सामने आया। जहां एक बार फिर उपद्रवियों ने कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए भारी उत्पात मचाया है। जानकारी के मुताबिक, उखरुल के लिटान गांव (Litan Village) में हथियारबंद बदमाशों ने भीषण गोलीबारी की और 30 से ज्यादा घरों को आग के हवाले कर दिया। सरकार ने 5 दिन के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है। घटना के वक्त गांव के अधिकतर लोग अपने घरों में सो रहे थे। अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। चश्मदीदों के मुताबिक, उपद्रवियों ने सुनियोजित तरीके से हमला किया। गोलीबारी की आड़ में उन्होंने पेट्रोल बम और ज्वलनशील पदार्थों का इस्तेमाल कर घरों में आग लगा दी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते दर्जनों आशियाने राख के ढेर में तब्दील हो गए।