27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिल्ली
Viral video :  कॉफी ऑर्डर नहीं देने पर गिरफ्तारी, पुलिस पर लगे नस्लभेद के आरोप
Play video

Viral video : कॉफी ऑर्डर नहीं देने पर गिरफ्तारी, पुलिस पर लगे नस्लभेद के आरोप

अमरीका में एक कॉफी शॉप में अपने दोस्त का इंतजार कर रहे 2 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ

Google source verification

नई दिल्ली : अमरीका में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो फिलाडेलफिया शहर के एक मशहूर कॉफी शॉप का है। वीडियो में कुछ पुलिस वाले एक कॉफी शॉप में 2 अश्वेत व्यक्तिों को पकड़ कर ले जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी गिरफ्तारी पुलिसवालों ने इसलिए की है क्योंकि उन्होंने कुछ ऑर्डर नहीं किया। बताया जा रहा है कि दोनों अश्वेत शख्स अपने साथी के आने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच कॉफी स्टोर के कर्मचारियों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने पहले तो उनसे वहां से हटने के लिए कहा। कहासुनी के बाद पुलिस हथकड़ी लगाकर दोनों शख्स को लेकर चली गई। पुलिस पर नस्लवाद का आरोप लग रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करते हुए अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं।

https://twitter.com/Starbucks?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं फिलाडेलफिया पुलिस ने अपने अधिकारियों का बचाव किया है। फिलाडेलफिया पुलिस विभाग के कमिश्नर रिचर्ड रॉस ने
कहा है कि, ” गिरफ्तार व्यक्तियों से 3 बार पुलिस ने जाने के लिए कहा लेकिन उन्होंने जाने से मना कर दिया”। उधर मामला बढ़ता देख कॉपी चैन स्टोर के सीईओ केवीन जॉनसन ने इस पूरे मामले पर माफी मांगी है। साथ ही व्यक्तिगत रूप से पीड़ितों से मुलाकात की इच्छा भी जाहिर की