24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
महादेवगढ़ मंदिर… सावन में शिवभक्ति में लीन होकर भजनों पर नृत्य कर रही महिलाएं
Play video

महादेवगढ़ मंदिर… सावन में शिवभक्ति में लीन होकर भजनों पर नृत्य कर रही महिलाएं

महादेवगढ़ पर श्रवण के दूसरे सोमवार को लगा भक्तों का मेला
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Jul 22, 2025

प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर पर श्रावण माह के दूसरे सोमवार पर प्रात काल से देर रात तक भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर पुजारी पं. अश्विन खेड़े ने बताया कि प्रात: 5.30 बजे से सर्वप्रथम गिरजेश्वरी महिला मंडल की कावड़ यात्रा मंदिर पर आई। उसके बाद शिवपुरम की मातृ शक्तियों की कावड़ यात्रा मंदिर पर पधारी। दिनभर में 17 से अधिक कावड़ यात्रा लेकर मातृशक्तियों ने मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। साथ ही महिलाओं ने भजनों पर लीन होकर नृत्य भी किए।

10 हजार से अधिक महिलाओं ने किया जलाभिषेक
मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि श्रावण माह के दूसरे सोमवार पर 10 हजार से अधिक मातृशक्तियों ने महादेवगढ़ महाकाल का कावड़ के जल से अभिषेक किया। जिसमें भोजा खेड़ी, भीलन खेड़ा, सिरपुर, डिगरिश, पंझरिया, छोटी बोरगांव, खार कला, नागचून, शेखपुरा, टकली मोरी, बडगांव माली, शहर के शिव पुरम और गिरजेश्वरी महिला मंडल सहित अन्य क्षेत्रों की मातृशक्तियों द्वारा अनेक अनेक शिव मंदिरों से कावड़ यात्रा प्रारंभ करके महादेवगढ़ पहुंची। मंदिर समिति के अतुल अग्रवाल ने बताया मंदिर परिसर पर दिन भर में 5 क्विंटल साबूदाने की खिचड़ी की प्रसादी वितरण किया गय। सायंकालीन रुद्र अभिषेक में अतुल शाह सपत्नीक, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, राजपाल सिंह, निलेश निदाने बुरहानपुर के जनपद अध्यक्ष प्रदीप पाटिल सहित शहरवासी शामिल हुए।

पार्थेश्वर पूजन के साथ भजनों पर किया नृत्य
पड़ावा क्षेत्र, विद्युत नगर महिला मंडल द्वारा शिव पार्थेश्वर पूजन किया गया। दिनभर यहां पार्थेश्वर पूजन के साथ महिला मंडलों द्वारा भजनों पर नृत्य की प्रस्तुतियां भी चलती रही। समिति के विनोद अग्रवाल एवं मोहन पालीवाल ने बताया कि सांयकाल महादेवगढ़ महाकाल का भांग से मनोहरी शृंगार किया गया। सांयकालीन महा आरती की गई, जिसमें महादेवगढ़ मातृशक्ति सहित शिव भक्त उपस्थित रहे।