17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

देश के वीर सैनिकों को रक्षा सूत्र राखियां भेंट करेंगी नागर ब्राह्मण समाज की महिलाएं

-परिषद की प्रदेशाध्यक्ष को सौंपी राखियां, महू जाकर करेंगी पोस्ट

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Jul 17, 2025

सेना के वीर जवानों को नागर ब्राह्मण महिला समाज की बहनों द्वारा पावन रक्षा सूत्र राखियां भेंट स्वरूप भेजने का आयोजन किया गया। मप्र नागर ब्राह्मण महिला परिषद खंडवा द्वारा श्री हाटकेश्वर मंदिर में महिला शाखा अध्यक्ष सुधा व्यास द्वारा परिषद की प्रदेशाध्यक्ष सोनिया मंडलोई का खंडवा प्रवास के दौरान स्वागत किया गया। महिला परिषद के नेतृत्व में रक्षा बंधन पर्व के पूर्व सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों को लिए प्रदेश की सभी शाखाओं की महिलाओं की और से रक्षा सूत्र महू जा कर पोस्ट किए जाएंगे। इसके लिए महू मिलिट्री पोस्ट आफिस से महिला परिषद को स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी रंजना जोशी ने बताया कि संगठन की सभी बहनों ने सामूहिक रूप से रक्षा सूत्र को एकत्रित कर सेना के वीर भाईयों के लिए विशेष भेंट महिला प्रदेश अध्यक्ष सोनिया मंडलोई को सौंप दी है। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने सावन के गीत और भजन गाए एवं नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सेवंति व्यास, वीणा मंडलोई, सरोज मंडलोई, आशा वैद्य, ममता भट्ट, विपुला पंडित, कामिनी पंडित, संध्या मंडलोई, मीनाक्षी जोशी, प्रियंका दीवान, प्रियंका दवे, कामिनी मंडलोई, रश्मि जोशी, सुनीता जोशी, सोनू, जया व्यास, साधना जोशी, सुधा भजन व्यास, अपूर्वा व्यास, मनीषा, संगीता मंडलोई, परी, विभूति, अनूपा भट्ट, मीनू मंडलोई, श्वेता मंडलोई, मनीषा शर्मा आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।