6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
Rain in pali : यहां बारिश से मौसम हुआ सुहाना, सडक़ों पर बहा पानी, किसानों के चेहरे भी नजर आए खिले-खिले
Play video

Rain in pali : यहां बारिश से मौसम हुआ सुहाना, सडक़ों पर बहा पानी, किसानों के चेहरे भी नजर आए खिले-खिले

-पाली जिले के सोजत कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jul 18, 2019

पाली। मानसून की बारिश [ Monsoon rain in pali rajasthan ] ने गुरुवार को एक बार फिर पाली जिले में दस्तक दी। जिले के सोजत कस्बे सहित आसपास के गांवों में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। कस्बे की सडक़ों पर तेजगति से पानी बहने लगा। आसपास के गांवों में हुई बारिश से किसानों के चेहरे भी खिले-खिले नजर आए। वहीं कस्बेवासियों को भी गर्मी व उमस से राहत मिली।

सडक़ों पर बहा बारिश का पानी
सोजत। सोजत सिटी [ sojat city ] सहित आसपास के गांवों में गुरुवार शाम को हुई बारिश मौसम सुहावना हो गया। कस्बे की सडक़ों पर तेजगति से पानी बहने लगा। वहीं इस बारिश से किसानों के चेहरे पर रौनक देखने को मिली। दिनभर पड़ी गर्मी और उमस के बाद शाम को हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली।

बारिश से किसानों के खिले चेहरे
मांडा। मांडा ग्राम व आसपास के क्षेत्र में गुरुवार शाम को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। किसानों के चेहरे भी खिलने लगे। समाचार लिखे जाने तक यहां बारिश का दौर जारी रहा।