6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
Rain In Pali : सावन में हुई राहत की बारिश, यहां की सडक़ों पर बहा पानी, किसानों के चेहरे पर छाई रौनक
Play video

Rain In Pali : सावन में हुई राहत की बारिश, यहां की सडक़ों पर बहा पानी, किसानों के चेहरे पर छाई रौनक

-पाली शहर में छाए रहे बादल, उमस ने किया हाल-बेहाल
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jul 20, 2019

पाली। शहर को छोडकऱ जिले के कई गांवों व कस्बों में सावन की हुई बारिश [ Rain in Pali Rajasthan ] से मौसम सुहाना हो गया। दिनभर की उमस के बाद यहां हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। किसानों के चेहरे पर भी खुशी का माहौली देखने को मिला। छितराए बादलों के कारण पाली शहर [ Pali City ] सूखा रहा।

पहले छाई घटाएं, फिर झमकर बरसे इन्द्रदेव
धनला। धनला गांव व आसपास के क्षेत्र में काली घटाएं छाई रही। तेज अंधड के साथ 15 मिनट तक तेज हवा का बवंडर बनने के बाद उमस परवान पर हो गई। धीरे-धीरे बारिश का दौर शुरू हुआ। बाद में तेज बौछारें गिरने से सूखे सावन में लोगों को खुशहाली का आभास हुआ। देखते ही देखते सडक़ों पर पानी का रेला बहने लगा। बारिश के बाद गांव के वार्ड नंबर 4 में हनुमान रोड पर स्थित श्री सारजी महाराज की बाळी में पानी का तेज बहाव हुआ। जिससे हनुमान रोड का मार्ग अवरुद्ध हो गया।

सावन की बारिश से मौसम हुआ सुहाना
सोजत रोड। कस्बे में शाम होते ही काले बादलों से आसमान अट गया। शाम 5.20 पर हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। कई दिनों बाद हुई बारिश से ग्रामीणों में खुशी का माहौल बन गया है। वहीं किसान भी इस बारिश से खुश नजर आ रहे है। अब बारिश के चलते खेती से उम्मीद नजर आ रही है। इसी तरह जिले के बाली, हेमावास, मांडा सहित कई गांवों व कस्बों में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया।