6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : योगी बोले : कांग्रेस ने आतंकियों को बिरयानी खिलाई, भाजपा ने गोली मारी
Play video

VIDEO : योगी बोले : कांग्रेस ने आतंकियों को बिरयानी खिलाई, भाजपा ने गोली मारी

-जैतारण विधानसभा क्षेत्र के रास गांव में योगी आदित्यनाथ की हुई जनसभा, उमड़ा सैलाब
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Nov 29, 2018

पाली/जैतारण। पाली जिले के जैतारण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अविनाश गहलोत के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने रास गांव स्थित रास मंडी जस्सानाथजी की समाधि में जनसभा की। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। सभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस ने पचास सालों तक राजस्थान सहित हिंदी भाषी राज्यों को बीमारू श्रेणी में लाकर छोड़ा। ईश्वर की कुदृष्टी से अब कांग्रेस खुद बीमार हो गई है। कांग्रेस ने आतंकियों व नक्सलवादियों को संरक्षण दिया है। अब कांग्रेस से इस देश को मुक्त करना है। गांधीजी ने भी यहीं कहा था कि कांग्रेस मुक्त भारत होना चाहिए, वह समय अब आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को आतंकवाद, अराजकता, भ्रष्टाचार व नक्सलवाद दिया है। कांग्रेस ने जातिवाद के आधार पर सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न किया है। आतंकियों को कांग्रेस ने बिरयानी खिलाई, जबकि भाजपा ने गोली मारी।

रामायण की सुनाई चौपाइयां
उन्होंने रामायण की चौपाइयां सुनाई और कार्यकताओं को पांच-पांच वोट नए मतदाताओं से भाजपा के समर्थन में दिलवाने का संकल्प करने को कहा। योगी निर्धारित समय से करीब सवा घंटे देरी से सवा दो बजे सभा स्थल पहुंचे। उन्होंने जस्सानाथ समाधि स्थल के दर्शन किए। सभा में मंच पर समाधि स्थल के महंत नारायणनाथ महाराज, संत तपस्वी हरिरामदास महाराज, सोजत विधायक संजना आगरी, राजसमंद सांसद हरिओम सिंह राठौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष करण सिंह नेतरा, पीसीसीबी चेयरमैन पुष्पेन्द्र सिंह कुडक़ी, जिला परिषद सदस्य मल्लाराम सीरवी, पूर्व प्रधान कमला चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

भगवा रंग में रंगे
रास मंडी में जिस जगह सभा की गई, वह ब्यावर बॉर्डर पर है। यहां सुबह से ही लोग बसों, जीपों, कारों, टेम्पो व मोटरसाइकिलों से भगवा टोपी पहनकर सभा स्थल पहुंचे। महिलाएं व बच्चे भी भगवा रंग में दिखे।

योगी ने की बच्चों से बातचीत
योगी सभा स्थल पर पहुंचे तो वहां मौजूद प्रत्याशी के साथ दो मासूम बच्चे भी मौजूद थे। योगी ने सम्बोधन से पहले बच्चों से बात की। यह चर्चा का विषय रहा। आमजन में हेलीकॉप्टर देखने को लेकर भी क्रेज दिखा।

चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस
सुरक्षा व्यवस्था के माकुल प्रबंध किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योतिस्वरूप शर्मा, जैतारण थानाधिकारी रविंद्र सिंह, जैतारण पुलिस उपअधीक्षक विरेन्द्र सिंह, सोजत पुलिस उपअधीक्षक सुरेश कुमार, रायपुर मारवाड़ थानाधिकारी सवाई सिंह, रास थानाधिकारी राजेश मीणा, सेंदड़ा थानाधिकारी सुरेश चौधरी सहित खुफिया पुलिस तैनात रही। महिला व यातायात पुलिस भी यातायात व्यवस्था में लगी रही। सभा के बाद एक घंटे जाम लगा रहा।

रास सभा के बाद जैतारण में चुनावी चौसर दिलचस्प
-समाधि स्थल से राजनीति के कई निशाने साध गए योगी
-सुबह से रहा योगी का इंतजार
जैतारण/निमाज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ की पाली जिले में पहली चुनावी सभा हुई। जिले के बॉर्डर एरिया में स्थित रास गांव के जिस समाधि स्थल प्रांगण में यह सभा हुई, वहां अच्छी भीड़ जुटी। योगी ने अपने स बोधन में समाधि स्थल से राजनीति के कई निशाने साधे। योगी की सभा के बाद जैतारण विधानसभा क्षेत्र में चुनावी चौसर दिलचस्प हो गई है।

झलक पाने को दिखे आतुर
यहां सुबह दस बजे से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई। धूप व खुले मैदान में मौजूद सैलाब योगी की झलक पाने को आतुर दिखे। जब योगी सभा स्थल पहुंचे तो हिंदूवादी नारों व भाजपा के नारों से सभा स्थल गूंज उठा।
संतों की ओर से भी योगी का स्वागत किया गया। योगी को 101 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। भाजपा प्रत्याशी अविनाश गहलोत ने कहा कि वे विकास की गंगा बहाएंगे। पीसीसीबी अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह कुडक़ी, सोजत विधायक संजना आगरी, राजसमंद सांसद हरिओम सिंह राठौड़, जिला परिषद सदस्य मल्लाराम सीरवी, पूर्व प्रधान कमला चौहान, तपस्वी हरिराम दास महाराज, देवाराम कटारिया, जैतारण नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष भैणाराम गहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष करण सिंह नेतरा, लूणकरण जैन, प्रदीप डागा, महेन्द्र मेघवंशी, धर्मेश जांगिड़, नि बोल सरपंच मदनसिंह उदावत, डॉ. अमित भण्डारी, डॉ. महेन्द्र कुमावत ने सम्बोधित किया। योगी ने समाधि स्थल पर दर्शन कर पुष्प अर्पित किए।