6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : प्रत्याशियों ने शहर में दिखाई ताकत, गांवों तक पहुंच कर रहे प्रचार
Play video

VIDEO : प्रत्याशियों ने शहर में दिखाई ताकत, गांवों तक पहुंच कर रहे प्रचार

छात्रसंघ चुनाव : प्रत्याशियों को विजयी बनाने छात्र संगठन भी बना रहे रणनीति
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Sep 08, 2018

पाली। बांगड़, लॉ व कन्या महाविद्यालय से चुनावी मैदान में उतरे सभी 20 प्रत्याशी शुक्रवार को समर्थकों के साथ प्रचार में जुटे नजर आए। शहर से लेकर गांवों में रहने वाले वोटर्स के घर तक प्रत्याशी पहुंचे। कई प्रत्याशियों ने तो जीतने पर कॉलेज व विद्यार्थियों के हित में काम कराने के दावे भी किए। इधर, कई जगह कार्यालय भी खुल गए हैं, जहां चाय-नाश्ते तक की व्यवस्था की जा रही है।

बांगड़ कॉलेज से एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी दीपांशु सोलंकी व महासचिव पद के प्रत्याशी राजसिंह समर्थकों के साथ दिन भर प्रचार में जुटे रहे। वोटर्स से मिलकर उन्हें अपने पक्ष में अपील की। इसी तरह एबीवीपी से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुकेश चौधरी, उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी कैलाश मेघवाल व महासचिव पद के प्रत्याशी तरूण सांखला समर्थकों के साथ शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर रहे।

इसी तरह बांगड़ कॉलेज से भारतीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वक्ताराम आगरी भी अपने समर्थकों के साथ प्रचार में जुटे दिखे। इधर, कन्या महाविद्यालय से अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरी निर्दलीय मानषी राजपुरोहित व उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी शीतल समर्थकों के साथ दिन भर मतदाताओं से संपर्क साधती रही। वहीें एनएसयूआई से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मुमल भाटी व उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी प्रेक्षा जैन भी अपने समर्थकों के साथ कॉलेज से मतदाताओं के घर तक पहुंची तथा पक्ष में मतदान की अपील की।

इसी प्रकार, लॉ कॉलेज से एबीवीपी के प्रत्याशी अध्यक्ष जितेन्द्र मेवाड़ा, उपाध्यक्ष तेजस्वनी राजपुरोहित, महासचिव चेनाराज व संयुक्त सचिव दिनेश राणा तथा एनएसयूआई से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जनक शर्मा सहित उपाध्यक्ष सुमन चौहान, महासचिव श्रवणकुमार घांची व संयुक्त सचिव पद की प्रत्याशी मिनाक्षी देवड़ा अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं से संपर्क साधते रहे। अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय मैदान में उतरे सूरज राठौड़ भी अपने समर्थकों के साथ प्रचार करते दिखे।

लिंगदोह समिति के बताए नियम
बांगड़ कॉलेज में शुक्रवार को कोतवाल गंगाराम खावा व कॉलेज प्रिंसिपल डीके नवलखा ने प्रत्याशियों की बैठक ली। जिसमें कोतवाली खावा ने उन्हें लिंगदोह समिति के नियमों की जानकारी दी तथा उनका उल्लघंन न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रत्याशी अपना कार्यालय नहीं खोलेगा। फोर व्हीलर वाहन में प्रचार-प्रसार नहीं करेगा। समूह बनाकर नारेबाजी नहीं करेंगे। ऐसा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एबीवीपी व एनएसयूआइ के 37 कार्यकर्ता व पदाधिकारी पाबंद
चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बिगडऩे की आशंका के चलते कोतवाली पुलिस ने एनएसयूआइ के 20 व एबीवीपी के 17 कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को पाबंद करने की कार्रवाई की गई। कइयों को एसडीएम के समक्ष पेश किया। एनएसयूआई पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष यशपालसिंह कुम्पावत, रविन्द्रसिंह कुम्पावत, एबीवीपी विकास सहसंयोजक अक्षय पुरी, दीपक सोनी सहित 37 जनों को एसडीएम ने पाबंद करने की कार्रवाई की।

एबीवीपी के पूर्व पदाधिकारियों का निर्दलीय को समर्थन
एबीवीपी से कन्या महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष मंजू राजपुरोहित सहित दीपक सोनी व कार्तिकसिंह राजपुरोहित कन्या महाविद्यालय से निर्दलीय प्रत्याशी मानषी राजपुरोहित व लॉ कॉलेज से निर्दलीय सूरज राठौड़ के समर्थन में उतरे। वे उनके पक्ष में मतदान की अपील करते भी नजर आए।