
पाली। कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर मंगलवार को शहर के गीता भवन मंदिर परिसर में श्री श्याम महिला मंडल की ओर से नन्दोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने स्वांग रचकर गीतों की प्रस्तुतियों पर नृत्य नाटिका की प्रस्तुतियां दी। मंदिर में राधा-कृष्ण की प्रतिमा को फूलों से सजाया गया था। नन्दोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
मण्डल की अध्यक्ष किरण पारीक ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर मण्डल की ओर गीता भवन मंदिर परिसर में नन्दोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। जिसमें बच्चों, बालिकाओं व महिलाओं द्वारा स्वांग रचकर नृत्य-नाटिका के साथ गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान राधा-कृष्ण की पुष्पवर्षा करते हुए विशेष झांकी भी शामिल सजाई गई। नन्दोत्सव के दौरान वासुदेव-देवकी, शिव-पार्वती, बालस्वरुप कान्हा व मणिहारी की विशेष झांकी में स्वांग रचकर बालिकाएं, बच्चे व महिलाओं ने भाग लिया। नन्दोत्सव के दौरान संतोष तापडिय़ा, उषा लाखोटिया, इंदू शर्मा, मधु बाहेती, प्रेमलता मानधना, शांति कासट, संतोष दायमा, चंद्रकांता खण्डेलवाल, आशा भूतड़ा सहित मंडल की महिलाएं शामिल थी।