6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
शादी समारोह की तरह सजा यहां का मतदान केन्द्र, इसमें मतदाताओं के लिए क्या होगा खास, देखें पूरा वीडियो…
Play video

शादी समारोह की तरह सजा यहां का मतदान केन्द्र, इसमें मतदाताओं के लिए क्या होगा खास, देखें पूरा वीडियो…

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Apr 28, 2019

-पाली जिले के तखतगढ़ कस्बे के बूथ संख्या 199 को बनाया आदर्श मतदान केन्द्र

पाली/तखतगढ़। तखतगढ़ कस्बे के संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बूथ 199 को आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया है। इस केन्द्र पर नगरपालिका प्रशासन की ओर से शानदार सजावट की गई है। जो नगरवासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गई है। इस बूथ पर मतदाताओं को गर्मी से राहत देने के लिए कूलर भी लगाए गए है।

विधानसभा चुनावों में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया था। इसका उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना था। इसी तर्ज पर इस बार भी आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए है। सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्रसिंह सिसोदिया ने तखतगढ़ कस्बे के संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के दाएं भाग बूथ संख्या 199 व दुजाना के सुमित्राबाई पन्नालाल राणावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दाएं भाग के बूथ संख्या 227 को आदर्श मतदान केन्द्र बनाया है।

ये मिलेगी सुविधाएं
मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगों को मतदान केन्द्र तक लाने के लिए वाहनों की सुविधा, मतदान केन्द्र के बाहर आकर्षक गेट रेम्प, सहायक उपकरण व्हीलचेयर, महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, हेल्प डेस्क, दिव्यांगों, महिला व वृद्धाओं के बैठने के लिए कुर्सियां, पानी पिलाने के लिए कर्मचारी लगाए गए है। बूथों पर रंग रोगन करवाया गया है।

यहां है 1140 मतदाता
बूथ संख्या 199 पर 1140 मतदाता है। इसमें 580 पुरुष, 560 महिला एवं 32 नव मतदाता है। जबकि 14 दिव्यांग मतदाता है। -वीरमसिंह, बीएलओ बूथ संख्या 199, तखतगढ़

पालिका की ओर से आदर्श मतदान केन्द्र को मंडप की तरह सजाया गया है। वरिष्ठ एवं नव मतदाता का स्वागत भी किया जाएगा। -योगेश आचार्य, इओ, नगरपालिका, तखतगढ़।