
पाली। लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा एकता दिवस मनाया गया। इसको लेकर कलक्ट्रेट से एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ को जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक राकेश प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस पर बुधवार सुबह जिला प्रशासन की ओर से एकता दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ कलक्ट्रेट से रवाना होकर शहर के अहिंसा सर्कल, सूरजपोल, अम्बेडकर सर्किल होते हुए सांइस पार्क पहुंची। जहां पर विधानसभा चुनाव को लेकर सभी को वोट करने की शपथ दिलाई गई। दौड़ में पुलिस के जवान, स्काउट सदस्य व विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी जो हाथों में पोस्टर व तख्तियां लेकर शामिल हुए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति स्वरुप शर्मा, एसडीएम महावीरसिंह राठौड़, जिला शिक्षा अधिकारी विनोदकुमार शर्मा, जिला खेल अधिकारी अगराराम चौधरी सहित कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।