6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : पड़ोसी जिले के माफिया पाली की बांडी नदी में डाल रहे थे तेजाबी पानी, पुलिस ने पकड़ा टैंकर
Play video

VIDEO : पड़ोसी जिले के माफिया पाली की बांडी नदी में डाल रहे थे तेजाबी पानी, पुलिस ने पकड़ा टैंकर

-सिरोही के आबूरोड औद्योगिक इकाइयों का था प्रदूषित पानी-पहले से ही प्रदूषण की समस्या से परेशान पाली
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Sep 27, 2018

पाली। प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे पाली शहर को अब पड़ोसी जिले भी दर्द देने लगे हैं। सिरोही जिले के आबूरोड में स्थित औद्योगिक इकाइयों का तेजाबी पानी टैंकरों में भरकर पाली की बांडी नदी में छोड़ा जा रहा है। पुलिस इस माफिया की पूरी गैंग खोलने के प्रयास में है। पुलिस ने तेजाबी पानी से भरा एक टैंकर भी पकड़ा है, जो आबूरोड से प्रदूषित पानी लेकर पाली की बांडी नदी में खाली करने की फिराक में था। मामले की जांच जारी है।

तेजाबी पानी भी ऐसा कि बूंदें पड़ते ही जमीन हो जाती है बंजर सदर थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि मुखबिर से इत्तला मिली कि पाली के घुमटी क्षेत्र में एक टैंकर तेजाबी पानी लेकर आया है और बांडी नदी में खाली करने की फिराक में है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर को जब्त किया। टैंकर पाली के निकट पुनायता गांव के किसी व्यक्ति का बताया जा रहा है। इस बारे में जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस टैंकर में ऐसा तेजाबी पानी भरा हुआ है, जिसे जमीन पर जहां भी खाली किया जाए, वह जमीन बंजर हो जाएगी। जिस इलाके में यह टैंकर खाली होता है और वहां गोवंश के पैर पड़ जाए तो वह झुलस सकती है।

पाली पहले से बदनाम, पड़ोसियों की साजिश उजागर
प्रदूषण के मामले में पाली पहले से बदनाम है। एनजीटी में पाली के औद्योगिक इकाई संचालक यह लड़ाई लड़ रहे हैं, ऐसे में पाली के पड़ोसी जिलों से टैंकरों के माध्यम से आ रहा इस तरह का पानी दर्द बढ़ा सकता है। इसके पीछे पाली के ही टैंकर माफिया का हाथ है। जो तीस से चालीस हजार रुपए भाड़े की लालच में यह काम कर रहे हैं।

पहले भी पकड़ा जा चुका है टैंकर
पाली में पहले ाी सिरोही क्षेत्र से आ रहा प्रदूषित पानी से भरा एक टैंकर बांडी नदी में खाली होते पकड़ा जा चुका है। कोतवाली पुलिस ने रावताराम जाट नाम के युवक को गिरफ्तार कर टैंकर जब्त किया था। पुलिस टैंकर चालकों के माध्यम से सम्बंधित फैक्ट्री संचालकों पर भी कार्रवाई करे तो इन पर अंकुश लगाया जा सकता है।

पुलिस की सजगता से रुका
सदर थाना पुलिस ने तेजाबी पानी से भरा टैंकर जब्त किया है। यह आबूरोड से किसी औद्योगिक इकाई से भरा गया था, जो पाली की बांडी नदी में खाली होना था। पुलिस की सजगता से टैंकर खाली होने से बच गया। पुलिस की कार्रवाई जारी है। -राहुल प्रकाश, पुलिस अधीक्षक, पाली